यूपी जल निगम (नगरीय) के एक्सईएन सस्पेंड

0

वाराणसी जल निगम (नगरीय) के एक्सईएन सस्पेंड

वाराणसी/बलिया। मुख्यमंत्री की ओर से लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर लगातार एक्शन हो रहा है। वाराणसी में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के निर्माण खंड में तैनात अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली के अंतर्गत अनुशासनिक जांच भी शुरू की गई है। बताया जाता है कि वराणसी में हुए जलभराव का निरीक्षण मंत्री एके शर्मा ने किया था और नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया था। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन पर नदी के बैकफ्लो को रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार नहीं की गई। इसके अलावा उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। जांच में यह भी सामने आया कि 3 और 4 सितंबर को चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन तथा गोईठहां एसटीपी पर स्थित पम्प बंद रखे गए। इसके चलते जलभराव की बड़ी समस्या हुई। नगर निकास विभाग के अनुसार, मुख्य अभियंता (क्रय), उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), लखनऊ को इस प्रकरण में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *