बलिया के दिवंगत शिक्षक के परिवार को मिलेगा 50 लाख से अधिक की आर्थिक सहायता

0

बलिया के दिवंगत शिक्षक के परिवार को मिलेगा 50 लाख से अधिक की आर्थिक सहायताटीएससीटी 15 सितंबर से करेगी परिवार के मदद की शुरुआतबलिया। प्रदेश के शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हितों के लिए समर्पित संस्था टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) जिले के बेरुआरबारी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बभनौली के दिवंगत शिक्षक राकेश कुमार सिंह की पत्नी निशा सिंह को अगले पखवारे पचास लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। इसके लिए टीएससीटी की जिला टीम शनिवार की शाम उनके कैथवली स्थित आवास पर पहुंची और सभी औपचारिकताएं पूरी कराई।टीएससीटी, प्रदेश के चार लाख 25 हजार से अधिक शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारी का ऐसा समूह है, जो अपने किसी सदस्य के निधन पर उसके परिवार की आर्थिक मदद करती है। पिछले माह प्रदेश के बीस परिवारों को 50-50 लाख रुपए से अधिक की सहायता धनराशि मिली थी। इस माह 15 सितम्बर से फिर से मदद की प्रक्रिया शुरू होगी। बीस दिवंगत सदस्यों के पति, पत्नी या किसी परिजन के बैंक खाते में टीएससीटी से जुड़े प्रदेश के कुल सदस्यों में से करीब 80 फीसदी सदस्य प्रत्येक परिवार को 15 रुपये 50 पैसे का सहयोग करेंगे। इस माह जारी होने वाली सूची में दिवंगत शिक्षक राकेश की पत्नी निशा का भी नाम शामिल रहेगा। इनसेट*हर संभव मदद का आश्वासन*दिवंगत शिक्षक के घर पहुंची जिला टीम के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धाजंलि दी और उनकी मां देवमुनी देवी, पिता शिवजी सिंह, पत्नी निशा, जुड़वा पुत्रों 14 वर्षीय सानिध्य व साहित्य सिंह को ढाढ़स बंधाया। साथ ही सहयोग के लिए बैंक खाता संख्या समेत अन्य आवश्यक कागजात प्राप्त किये। इसी बीच, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद ने निशा सिंह से फोन पर बात करके हमेशा साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान सतीश सिंह, चंद्रशेखर पासवान, सतीश मेहता, लालजी यादव, संजय कन्नौजिया, विजय राय, दिनेश वर्मा, अरुण सिंह, अभयजीत सिंह, उमेश कन्नौजिया के अलावा जितेन्द्र प्रताप सिंह, संजय दूबे, व्यासमुनि यादव, शैलेन्द्र यादव, संजय यादव, अजय पांडे, शैलेन्द्र सिंह, विजय शर्मा, विनय सिंह, बसंत साहनी आदि थे। *टीएससीटी जिले के आठ परिवारों का कर चुकी है मदद*टीएससीटी अबतक प्रदेश के 636 दिवंगत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के परिजनों की मदद कर चुकी है। इसमें जिले के आठ दिवंगत शिक्षक/शिक्षामित्र क्रमशः सत्येन्द्रनाथ त्रिपाठी (सरयां डीहू भगत, बिल्थरारोड), अशोक यादव (जिगड़ीसर, मनियर), लालजी राम (छितौना मालीपुर, नगरा), दिनेश कुमार दूबे (निपनिया, मनियर), राजकुमार पांडे (बांसडीह), रिंटू राय (संदवापुर, पंदह), सुरेन्द्रनाथ सिंह (शिवपुर, बसंतपुर) व शाहनवाज अहमद (पिपरौली-बड़ागांव, सीयर) के परिजन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *