बलिया की बेटी स्मृति सिंह ने की BRICS Dialogue 2026 में सहभागिता, कई मुद्दों पर रखे विचार

0

बलिया की बेटी स्मृति सिंह ने की BRICS Dialogue 2026 में सहभागिता, कई मुद्दों पर रखे विचारनई दिल्ली/बलिया। दिल्ली में आयोजित BRICS Dialogue 2026 में उत्तर प्रदेश की युवा सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह ने सहभागिता की। वह उत्तर प्रदेश से इस संवाद में एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुईं और BRICS देशों से आए विदेशी प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर भारत तथा ग्रामीण भारत का पक्ष रखने का अवसर प्राप्त किया।संवाद के दौरान स्मृति सिंह ने महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा नेतृत्व, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने ग्रामीण भारत में महिलाओं और युवाओं की बढ़ती भागीदारी तथा जमीनी स्तर पर हो रहे सकारात्मक बदलावों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के समक्ष साझा किया।ग्राम पंचायत स्तर से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाली स्मृति सिंह महिला सशक्तिकरण और Menstrual Hygiene Management के क्षेत्र में अपने कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें “Village Pad Girl” के नाम से पहचान मिली है।स्मृति सिंह ने कहा, “BRICS Dialogue जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात रखने और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण समाज, महिलाओं एवं युवाओं की आवाज को वैश्विक प्रतिनिधियों तक पहुंचाने का अवसर मेरे लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि BRICS देशों के बीच महिला नेतृत्व, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा सहभागिता के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *