बलिया में बैंक के शाखा प्रबंधक समेत दो अफसरों पर महिला कर्मी का आरोप, मुकदमा दर्ज

0

बलिया में बैंक के शाखा प्रबंधक समेत दो अफसरों पर महिला कर्मी का आरोप, मुकदमा दर्ज

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर कस्बा स्थित एक बैंक की महिला कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने शाखा प्रबंधक समेत दो अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला कर्मी ने शाखा प्रबंधक पर देर रात तक मोबाइल पर मैसेज भेज परेशान करने, गलत कार्य के लिए दबाव बनाने और आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बैंक के उच्चाधिकारी पर भी मैनेजर का सहयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि महिला कर्मी बैंक में रिलेशनशिप आफिसर के पद पर कार्यरत है। पीड़िता ने
आरोप लगाया है कि शाखा प्रबंधक अखोरी कुनाल रंजन सिन्हा रात में मोबाइल पर मैसेज भेज कर परेशान करते थे।
बीते तीन सितंबर को फील्ड में बैठक में जाने के दौरान शाखा प्रबंधक के वहां पहुंचने और अपनी बाइक पर बैठने का दबाव बनाने और इंकार करने पर उसे रास्ते से उठवा लेने और जबरदस्ती करने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद उसने अपने भाई को बुलाया और उसके साथ घर चली गई। महिला कर्मी ने पुलिस को यह भी
बताया है कि उसने मामले की जानकारी क्लस्टर हेड शशांक वर्मा को भी दी थी। लेकिन क्लस्टर हेड ने भी नौकरी बचाने के लिए शाखा प्रबंधक के अनुसार चलने का दबाव बनाया। हालांकि, क्लस्टर हेड ने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इस बाबत सीओ सिटी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला बैंक कर्मी की तहरीर पर गड़वार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *