बलिया एआरटीओ दफ्तर में धमके आरटीओ, कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

बलिया एआरटीओ दफ्तर में धमके आरटीओ, कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देशबलिया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन गोरखपुर संजीव कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को जिले के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरे के साथ ही विभिन्न पटलों पर होने वाले कार्यों की जानकारी ली और एआरटीओ प्रशासन अरुण कुमार राय को सुधार के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान आरटीओ प्रवर्तन ने सबसे पहले कार्यालय में उपस्थिति पंजिका देखा जिसमें सभी उपस्थित रहे। इसके बाद कार्यालय परिसर और मुख्य भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों को परखा। कुल लगे सात कैमरे चालू हालत में मिले। केआर्मियों ने बताया कि 15 दिनों की रिकॉर्डिंग रखी जाती है। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर और मुख्य भवन में कोई अनधिकृत या संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। आरटीओ प्रवर्तन ने कार्यालय में शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया। आरटीओ प्रवर्तन ने नियमित और आउटसोर्स कर्मचारियों के कार्यों की भी जानकारी ली। एआरटीओ प्रशासन अरुण कुमार राय ने बताया कि कार्यालय भवन की मरम्मत और बाउंड्री को ऊंचा करने का काम लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड बलिया की ओर से कराया जा रहा है।
