बलिया के दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी की मनमानी, दिव्यांगों की बढ़ी परेशानी

0

बलिया के दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी की मनमानी, दिव्यांगों की बढ़ी परेशानी

दो जिले का प्रभार बना मनमानी का सहारा

बलिया। जिले के प्रभारी दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी कभी भी समय से कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। इनके जिम्मे गाजीपुर जनपद का भी प्रभार है। बलिया के लिए तीन दिन निर्धारित तो है लेकिन केवल कागजों पर ही। आए दिन दिव्यांग अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं और घंटों इंतजार कर वापस लौट जाते हैं।


बताया जाता है कि जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी पारस नाथ यादव की तैनाती है। गाजीपुर जिले का भी प्रभार होने के कारण बलिया के लिए सोमवार, मंगलवार व बुधवार का दिन निर्धारित है। बुधवार को दोपहर 12 बजे तक उनकी कुर्सी खाली पड़ी थी। मौजूद कर्मियों ने बताया कि साहब अभी रास्ते में हैं। सूत्रों की मानें तो वह कभी भी निर्धारित तीन दिनों में भी कार्यालय समय से नहीं आते हैं। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि दो जिले के प्रभार की आड़ में यह खूब मटरगस्ती करते हैं। न बलिया में समय से रहते हैं और ना ही गाजीपुर में ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *