बलिया में कोटेदार काट रहे लाल कार्ड की मलाई, गरीब भटक रहे

0

बलिया में कोटेदार काट रहे लाल कार्ड की मलाई, गरीब भटक रहेबलिया। जिले में राशनकार्ड के लिए जहां गरीब भटक रहे हैं वहीं कई कोटेदार अपने ही परिवार में अंत्योदय राशनकार्ड बनवा कर मलाई काट रहे हैं। लाख प्रयास के बावजूद जिले में आपूर्ति विभाग की कार्यशैली दुरुस्त नहीं हो सकी है। सूत्रों की मानें तो जिले कई कोटेदार इतने गरीब हैं कि वह अपने ही परिवार में कई अंत्योदय राशनकार्ड बनवा कऱ राशन गड़प कर रहे हैं। बतौर उदाहरण मनियर ब्लॉक के दिघेड़ा गांव को देखें तो कोटेदार पतिराम ने अपनी पत्नी भीमवती के नाम से अंत्योदय राशनकार्ड बनवाया है। यही नहीं एक बहू सीमा पत्नी मृत्युंजय के नाम से भी अंत्योदय राशनकार्ड बनवा रखा है। इस बाबत कई बार गांव की ही विधवा रंभा रानी ने शिकायत भी की लेकिन राजस्व व पूर्ति विभाग मौन धारण किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *