प्रदेश में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पांच तहसीलदार सस्पेंड, 13 को कारण बताओ नोटिस
प्रदेश में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पांच तहसीलदार सस्पेंड, 13 को कारण बताओ नोटिसलखनऊ/बलिया। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग की चूलें दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। एक बार फिर राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व परिषद ने पांच तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और 13 तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बताया जाता है कि प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में धारा 34 के तहत दाखिल वादों की तहसीलवार और अधिकारीवार समीक्षा के बाद लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले एक सितंबर को भी चार तहसीलदारों और एक नायब तहसीलदार को निलंबित किया गया था। राजस्व परिषद ने स्पष्ट किया है कि राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों के कामकाज और निस्तारण की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने या लापरवाही पाए जाने पर आगे भी बिना शिथिलता के दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। राजस्व विभाग इन मामलों में नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर रहा है।
—-
इन्हें किया गया सस्पेंड
अमित यादव, तहसीलदार संडीला (हरदोई)। कृष्ण कुमार मिश्रा, तहसीलदार देवरिया। सौरभ कुमार, तहसीलदार जौनपुर। रंजन वर्मा, तत्कालीन नायब तहसीलदार अयोध्या एवं वर्तमान तहसीलदार गाजीपुर।अलख शुक्ला, तहसीलदार प्रतापगढ़।
—-
इन्हें जारी किया गया कारण बताओ नोटिस
चंद्रशेखर वर्मा, तत्कालीन तहसीलदार देवरिया एवं वर्तमान तहसीलदार गोरखपुर।गोपाल जी, तत्कालीन नायब तहसीलदार देवरिया एवं वर्तमान नायब तहसीलदार कुशीनगर। रविरंजन कश्यप, तहसीलदार जौनपुर।राकेश कुमार, तत्कालीन तहसीलदार जौनपुर एवं वर्तमान तहसीलदार बलरामपुर। कविता ठाकुर, तत्कालीन तहसीलदार बाराबंकी एवं वर्तमान तहसीलदार गोंडा। देवानन्द तिवारी, तत्कालीन तहसीलदार सुल्तानपुर एवं वर्तमान तहसीलदार फिरोजाबाद। स्नेहल वर्मा, तत्कालीन नायब तहसीलदार अयोध्या एवं वर्तमान नायब तहसीलदार लखनऊ। इसके अलावा राहुल सिंह, तहसीलदार अमेठी। अनिल कुमार, तहसीलदार प्रतापगढ़। यजुवेन्द्र सिंह और सुखवीर सिंह, नायब तहसीलदार लखनऊ। रमाशंकर मिश्रा, नायब तहसीलदार रायबरेली।शार्द सिंह, तहसीलदार लखनऊ।
