बलिया में गिरी मिट्टी की दीवार, मलबे में दब कर बालिका की मौत

0

बलिया में गिरी मिट्टी की दीवार, मलबे में दब कर बालिका की मौतबलिया। चिलकहर क्षेत्र के नफरेपुर गांव में रविवार सुबह पुरानी मिट्टी की दीवार अचानक गिर पड़ी। इसके मलबे में दबाने से एक बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।बताया जाता है कि नफरेपुर गांव में कीर्ति राजभर 5 पुत्री हरकेश राजभर पड़ोस के किराने की दुकान से बिस्कुट लेने गई थी। दुकान से लौटते समय उसके साथ एक अन्य बच्ची भी थी, जो आगे निकल गई। इसी दौरान रास्ते में मौजूद पुरानी और मोटी मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और कीर्ति उसके नीचे दब गई।हादसा देख एक बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया। आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद मिट्टी की दीवार हटाकर बच्ची को बाहर निकाला। ग्रामीण उसे तत्काल रसड़ा चिकित्सालय लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार कीर्ति अपनी ननिहाल नफरेपुर आई हुई थी। उसका मूल निवास नसीरपुर कला है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *