बलिया नगर से सटे मुलायम नगर में जर्जर बिजली तारों से हादसे का खतरा

0

बलिया नगर से सटे मुलायम नगर में जर्जर बिजली तारों से हादसे का खतराबलिया। गड़वार रोड पर मुलायम नगर (निधरिया) में मुख्य सड़क पर जर्जर बिजली तारों के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। बीते करीब छह महीने से तार बार-बार टूट रहे हैं और अस्थायी रूप से जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जा रही है।नागरिकों का कहना है कि तारों में अक्सर आग लगती है और वे सड़क पर गिर जाते हैं। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। आरोप है कि बिजली विभाग के जेई और एई को समस्या की जानकारी होने के बावजूद तारों को स्थायी रूप से नहीं बदला गया। रविवार को भी तार टूटने और आग लगने की घटना से बड़ा हादसा टल गया। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि शायद बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *