बलिया के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से 20 घंटे ठप रही आपूर्ति, बहाल हुई तो कुछ मिनटों बाद फिर गायब

0

बलिया के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से 20 घंटे ठप रही आपूर्ति, बहाल हुई तो कुछ मिनटों बाद फिर गायब

बलिया। बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 52 गावों में बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। शुक्रवार की देर रात से आपूर्ति 20 घंटे तक ठप रही। शनिवार की देरशाम आपूर्ति बहाल भी हुई तो महज कोरम रहा। 45 मिनट की आपूर्ति में 14 बार बिजली कट हुई और अबतक आपूर्ति बंद है।
बताया जाता है कि शनिवार की देरशाम सुरही गांव के पास एक ट्रक ने एचटी लाईन के पोल को तोड़ दिया। इसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने के कुछ देर बाद ही बिजली गुल ही गई। इसके चलते 52 गांवों में अंधेरा छाया है और लोग उमसभरी गर्मी से बहाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *