बलिया में सरयू की छाड़न में डूबा किशोर, मौत

0

बलिया में सरयू की छाड़न में डूबा किशोर, मौत

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में सरयू नदी के छाड़न की पानी में साथियों संग नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि निपनिया निवासी खुर्शीद अहमद का पुत्र जमशेद अहमद 16 साथियों के साथ गांव के उत्तर ओर स्थित सरयू नदी की छाड़न में नहाते अचानक गहरे पानी में जा कर डूब गया। इस बीच अन्य साथी नहा कर वापस घर चले गए और कुच्च देर बाद उन्होंने जमशेद के डूबने की बात कुछ लोगों को बताई। इसके बाद ग्राम प्रधान अमरेश यादव के नेतृत्व में गांव के कुछ युवक मौके पर पहुंचे और अथक प्रयास कर जमशेद को नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस ने इलाज के लिए जमशेद को पीएचसी मनियर पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *