बलिया में पुलिस से दबंगई पड़ी भारी, ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज

0

बलिया में पुलिस से दबंगई पड़ी भारी, ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे पर गुरुवार को रोक के बावजूद बलिया मार्ग पर लाल बालू लदे ट्रक ने जाने की कोशिश की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें दबंगों ने पुलिस बैरिकेट को जबरन हटा बालू लदे ट्रक ले जाने लगे। यही नहीं ट्रक चालक ने भी बैरिकेट को गिरा दिया। हालांकि पुलिस ने ट्रक को जाने नहीं दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नरही पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि नरही थाना क्षेत्र के यूपी बिहार की सीमा भरौली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रक चालक कुछ पुलिस कर्मियों से अभद्रता कर रहा है और जबरन ट्रक ले जाने का प्रयास कर रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो आज का ही बताया जा रहा है। जबकि बिहार से बालू लदे ट्रकों को बलिया की ओर जाने से रोकने के लिए नरही थाना क्षेत्र के भरौली में बैरिकेट लगाया गया है जिससे कि बलिया में जाम न लगे। इसी दौरान ट्रक चालक द्वारा अभद्रता की गई। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *