बलिया के मिड्ढा गांव स्थित तीन पोल में उतरता है करंट, बिजली निगम कर रहा हादसे का इंतजार

0

बलिया के मिड्ढा गांव स्थित तीन पोल में उतरता है करंट, बिजली निगम कर रहा हादसे का इंतजारबलिया। शहर से सटे मिड्ढा गांव के बाजार व एक निजी स्कूल के सामने विद्युत पोल में उतर रहे करंट से बचने के लिए लोगों ने प्लास्टिक की बोरी व प्लास्टिक पोल में बांधे हुए है। लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं। जबकि जनपद में विद्युत निगम की लापरवाही के चलते जीराबस्ती, बांसडीह व सिकंदरपुर क्षेत्र में घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद विद्युत निगम लापरवाह बना हुआ है। बताया जाता है कि मिड्ढा गांव स्थित महेंद्र केसरी और हरेराम पांडेय के मकान के पास लगे विद्युत पोल में आए दिन करंटउतरता है। पिछले माह महेंद्र केसरी के पास स्थित विद्युत पोल की चपेट में एक लड़का आ गया था। संयोग अच्छा था कि बिजली कट गई अन्यथा बाद हादसा हो सकता था। इसी तरह हरेराम पांडेय के मकान के पास स्थित विद्युत पोल का भी है जहां करंट उतरता है। इन दोनों पोलों में लोगों ने सुरक्षा के दृष्टिगत प्लास्टिक लगा रखा है। निजी स्कूल के सामने विद्युत पोल से कई लोग अपना अपना केबल खींचकर अपने घरों तक ले गए हैं। जबकि केबल लगाने के लिए लोगों ने कई बार शिकायत किया लेकिन विद्युत निगम के अफसरों की नींद नहीं खुल रही है। शायद बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। जबकि पास ही संचालित स्कूल में सैकड़ों बच्चे पढ़ने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *