बलिया में एसपी ने चार थाने के बदले कमांडर, महिला थाना प्रभारी भी बदली

बलिया में एसपी ने चार थाने के बदले कमांडर, महिला थाना प्रभारी भी बदली
चार निरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण
बलिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया है। चार थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती की गई है। छह निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा गया है। इनमें चार निरीक्षकों को गैर जनपद स्थानांतरण के लिए रवाना किया जाना है।निरीक्षक शैलेश सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना बांसडीह, निरीक्षक विजय बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली व निरीक्षक रवीन्द्र नाथ राय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्दरपुर बनाया गया है।वहीं थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, थाना सिकन्दरपुर के प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह तथा थाना बांसडीह के प्रभारी निरीक्षक राजकेशर सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। इन तीनों निरीक्षकों को गैर जनपद स्थानांतरण के लिए रवाना किया जाना है। इसके अलावा थाना खेजुरी के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे को भी पुलिस लाइन भेजते हुए गैर जनपद स्थानांतरण को रवाना किया गया है।थाना बांसडीह में एसएसआई के पद पर तैनात उपनिरीक्षक अजय पाल को थानाध्यक्ष खेजुरी, थानाध्यक्ष बांसडीह रोड राजेश बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष मनियर व थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी को थानाध्यक्ष बांसडीह रोड की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह महिला उपनिरीक्षक कंचन मौर्या को पुलिस लाइन से प्रभारी महिला थाना बनाया गया है।
