बलिया में टेंट लगाने के दौरान एचटी करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
बलिया में टेंट लगाने के दौरान एचटी करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के टीकादेवरी गांव में बुधवार की सुबह वैवाहिक कार्यक्रम के लिएटेंट लगाने के दौरान लोहे की पाइप हाईटेंशन तार से छू गया। एचटी करंट के संपर्क में आने से टेंट लगा रहे मजदूर की मौत हो गई। सूचना पार पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के डेहरी निवासी छट्ठू 16 पुत्र अंबिका राजभर एक टेंट कारोबारी के यहां बतौर मजदूर काम करता था। बुधवार को वह टीकादेवरी गांव में एक शादी कार्यक्रम के लिए टेंट लगाने के लिए उसका पाइप खड़ा कर रहा था। इसी बीच ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार में लोहे का पाइप जा लगा जिससे एचटी करंट उतर गया और इसके संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने किशोर को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर अस्पताल के डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
