बलिया होकर बिहार जा रही अंग्रेजी शराब लदी कार पलटी, पीछे चल रहे कार सवार शराब की पेटियां व घायलों को लेकर भागे, जमीन पर पड़ी शराब को लोगों ने लूटा

0

बलिया होकर बिहार जा रही अंग्रेजी शराब लदी कार पलटी, पीछे चल रहे कार सवार शराब की पेटियां व घायलों को लेकर भागे, जमीन पर पड़ी शराब को लोगों ने लूटा

नरही थाना क्षेत्र से हो रही शराब तस्करी की खुली पोल

बलिया। यूपी बिहार को जोड़ने वाले निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे लिंक रोड पर सोमवार की अपराह्न भरौली चौराहा से करीब 800 मीटर दूर जांजर मौजे में एक कार अनियंत्रित होकर लिंक रोड से नीचे पलट गई। पलटी कार में शराब की बोतलें और पेटियां भरी थीं। इसी बीच कार की बैक पायलेटिंग कर रहे कार सवारों ने शराब की बंद पेटियों व घायलों को लेकर भाग निकला। हालांकि कई पेटियों से शराब की बोतलें जमीन पर छिटक गई थी जिन्हें आते जाते लोगों ने लूट लिया।


ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे लिंक रोड के आसपास खेतों में काम करने वालों के अनुसार कार में अंग्रेजी शराब की पेटियां लदी थीं। कार के पलटने के उसके पीछे चल रही कार वहां आकर रुकी और पलटी ही कार में सवार दो लोगों को जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे उन्हें अपनी कार में लेकर भाग निकले। घटना की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक सारी शराब की बोतलें गायब हो गई थी और मौके पर की भी नहीं मिला।बताया जाता है कि सभी लोग लग्जरी कारों से शराब तस्करी में शामिल लोग थे जो आये दिन इस मार्ग से भरौली गंगा पुल के रास्ते बिहार को जाते हैं। सूत्रों की मानें तो इस गैंग के तार यूपी के नरही से लेकर बिहार के बक्सर थाने की पुलिसकर्मियों से सांठगांठ रहती है। मौके पहुंची नरही पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और की तहकीकात में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *