बलिया में किसानों की हुंकार, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बलिया में किसानों की हुंकार, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बलिया। किसानों एवं ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भूमि विकास बैंक, बलिया के चेयरमैन परमेश्वर गिरि के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने उपजिलाधिकारी बैरिया एवं तहसीलदार से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा।इस दौरान किसानों ने खेतों के बीच से गुजरने वाले चकमार्गों पर अवैध अतिक्रमण, ग्रामीण संपर्क मार्गों पर कब्जा, ग्रामसभा के सार्वजनिक गड्ढों एवं अन्य सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण सहित क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। किसानों ने कहा कि सार्वजनिक रास्तों एवं ग्रामसभा की भूमि पर अतिक्रमण के कारण आम ग्रामीणों, किसानों एवं राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।किसानों ने उपजिलाधिकारी से मांग किया कि गांवों में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएं तथा राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया जाए। इस पर उपजिलाधिकारी ने गांवों में जन चौपाल आयोजित कराने का आश्वासन दिया।बैठक के दौरान किसानों ने तहसील के कुछ कर्मचारियों पर विभिन्न राजस्व कार्यों के नाम पर आर्थिक दोहन किए जाने का आरोप भी लगाया। उपजिलाधिकारी ने किसानों द्वारा उठाए गए इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया।इस अवसर पर परमेश्वर गिरि ने कहा कि किसानों एवं आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। सार्वजनिक रास्तों, चकमार्गों एवं ग्रामसभा की संपत्तियों को अतिक्रमणमुक्त कराना आवश्यक है, ताकि ग्रामीणों को उनका अधिकार मिल सके। इस अवसर पर सोनबरसा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान व जिला प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश्वर गिरि, विजय सिंह, मंगरु साह, मुसाफिर यादव, छितेश्वर तिवारी, बब्बन यादव, अंकित यादव, बरमेश्वर यादव फौजी, बिरेन्द्र ठाकुर, दूधनाथ चौधरी, हृदयानंद यादव, राम सुरेश यादव, मिंटू श्रीवास्तव आदि रहे।
