बलिया में पेड़ से टकराई बाईक, दो दोस्तों की मौत

0

बलिया में पेड़ से टकराई बाईक, दो दोस्तों की मौत

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के सहतवार-हरपुर मार्ग पर स्थित परसा गांव के सामने बुधवार की देरशाम बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि हरपुर गांव निवासी नीरज राजभर 21 पुत्र राजेश राजभर व बादल राजभर 26 पुत्र स्व. विजय राजभर बुधवार की देरशाम बाइक से सहतवार से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान परसा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी सोनवानी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने नीरज राजभर को मृत घोषित कर दिया।जबकि गंभीर रूप से घायल बादल राजभर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बादल की भी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *