बलिया में यूपी बिहार के बीच गंगा पुल कार बाइक की आमने सामने की टक्कर, तीन घायल

0

बलिया में यूपी बिहार के बीच गंगा पुल कार बाइक की आमने सामने की टक्कर, तीन घायल

बलिया। यूपी बिहार के बीच भरौली बक्सर गंगा पर बने पुराना पुल वीर कुंवर सिंह सेतु पर सोमवार को कार व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची बक्सर पुलिस ने घायलों को बक्सर स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया।बताया जाता है की बक्सर (बिहार) के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम जरीगांवा निवासी मिथुन कुमार 32, शक्ति कुमार 21 व भोला कुमार 21 एक ही बाईक से भरौली से बक्सर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह पुराने पुल पर चढ़े सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं कार भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची बक्सर चौराहा पोस्ट की पुलिस ने तीनों को बक्सर के एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया जहां मिथुन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक कार को लेकर भरौली पहुंचा और क्षतिज्ञान कार को भरौली चौराहा पर खड़ी कर भाग निकला। हालांकि कुछ देर बाद ही बिहार पुलिस भरौली चौराहा पहुंची और कार को कब्जे में लेकर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *