बलिया होकर 19 को चलेगी छपरा-उधना त्यौहार विशेष गाड़ी

0

बलिया होकर 19 को चलेगी छपरा-उधना त्यौहार विशेष गाड़ी

गोरखपुर/बलिया। रेल प्रशासन द्वारा दीपावली व छठ महापर्व के उपरान्त रेल यात्रियों की वापसी
यात्रा को लेकर 05115 छपरा-उधना आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन 19 नवम्बर को किया जायेगा।
05115 छपरा-उधना आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 19 नवम्बर को छपरा से 18.20 बजे
प्रस्थान कर बलिया से 20.00 बजे, रसड़ा से 20.45 बजे, मऊ से 21.40 बजे, आजमगढ़ से 22.45 बजे, शाहगंज से
23.40 बजे, दूसरे दिन जौनपुर से 00.30 बजे, वाराणसी जं. से 01.30 बजे, मिर्ज़ापुर से 05.00 बजे, प्रयागराज
छिवकी से 06.55 बजे, मानिकपुर से 09.00 बजे, सतना से 10.45 बजे, कटनी से 12.45 बजे, जबलपुर से 13.55
बजे, इटारसी से 17.55 बजे, खंडवा से 21.15 बजे, भुसावल से 23.10 बजे, तीसरे दिन धरणगांव से 00.20 बजे,
अमलनेर से 01.05 बजे, दोंडाईचा से 02.05 बजे, नंदुरबार से 02.50 बजे तथा व्यारा से 04.30 बजे छूटकर उधना
05.20 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 05 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 17
कोच लगाये जायेंगे। यह जानकारी
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *