बलिया में संदिग्ध अवस्था में किन्नर की मौत

बलिया में संदिग्ध अवस्था में किन्नर की मौत
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शनिवार को संदिग्ध हालत में एक किन्नर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर परिजनों को शव सौंप दिया। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।बताया जाता है कि मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव का किन्नर माही सुल्तानपुर चट्टी पर किराये के एक कमरा रहता था। शुक्रवार की देर शाम वह अपने कमरे पर पहुंचा था। देरशाम में संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर किन्नर समुदाय के लोग तथा माही के माता-पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
