बलिया में उचक्कों ने झांसा देकर महिला के गहने व नगदी उड़ाया, पुलिस को दी तहरीर

0

बलिया में उचक्कों ने झांसा देकर महिला के गहने व नगदी उड़ाया, पुलिस को दी तहरीर

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के नगर के बीचोबीच उचक्कों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसके गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा सामान बरामद करने की मांग की है।
तहरीर के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी फूलवती देवी, पत्नी स्व. शिवपूजन पांडेय, एक अगस्त को अपराह्न में जिला चिकित्सालय में शुगर की जांच कराने के बाद ओवरब्रिज के नीचे से चित्तू पांडेय चौराहे की ओर जा रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनसे बातचीत करते हुए साथ चलने लगे। आरोप है कि एक फिजियोथेरेपी के पास दोनों ने बहला-फुसलाकर उनके कान का सोने का टप्स, गले में पहना सोने का लॉकेट तथा पर्स में रखे 3,100 रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
पीड़िता के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। घटना की सूचना तत्काल ओक्डेनगंज पुलिस चौकी को दी। उनके परिजनों ने घटना स्थल के पास का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया।
पीड़िता व उनके पुत्र ने रविवार को शहर कोतवाल से भी मिलकर लिखित तहरीर देकर अज्ञात उचक्कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *