बलिया में विद्युत करंट की चपेट में आया किसान, गई जान

0

बलिया में विद्युत करंट की चपेट में आया किसान, गई जानबलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के करिहरा गांव में मंगलवार को एक किसान की मौत खेत की सिंचाई के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से हो गई। बताया जाता है कि करिहरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ भरन (50) ने सिंचाई के लिए खेत में विद्युत मोटर से संचालित नलकूप लगवा रखा था। मंगलवार को खेत में धान के फसल की सिंचाई कर रहे थे की अचानक वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस चुके थे। आसपास के लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *