बलिया में करेंट से पिता पुत्र की मौत मामले में आश्रित को दिया गया 10 लाख का चेक

0

बलिया में करेंट से पिता पुत्र की मौत मामले में आश्रित को दिया गया 10 लाख का चेकबलिया। बांसडीह क्षेत्र के शाहपुर (सहपुरवा) गांव में रविवार की देरशाम विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह के साथ एसडीएम बांसडीह पुष्कर मिश्रा ने एचटी करेंट से हुई पिता पुत्र की मौत के बाद एकमात्र आश्रित सीमा यादव को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया। बता दें कि शाहपुर (सहपुरवा) गांव में बीते 23 जुलाई को खेती कार्य से जा रहे जर्नादन यादव व उनके पुत्र राजेश यादव की सड़क पर टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना के समय ग्रामीणों ने बिजली काटने के लिए फोन किया तो टकरसनउपकेंद्र के एसएसओ ने बिजली की आपूर्ति बंद करने के लिए वीडियो कॉल पर दिखाने को कहते हुए मना कर दिया था। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था। सूचना पर विधायक केतकी सिंह ने एक्सईएन पंकज भारती को फटकार लगाने के साथ ही उनका बांह पकड़कर पीड़िता के सामने खड़ा कर दिया था। इस मामले में जेई व एसएसओ को निलम्बित कर दिया गया था। अधिशासी अभियंता पंकज भारती का भी स्थानान्तरणगोरखपुर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *