सीबीआई ने बनारस डीआरएम कार्यालय के सीनियर डीएमएम को रिश्वत लेते पकड़ा
सीबीआई ने बनारस डीआरएम कार्यालय के सीनियर डीएमएम को रिश्वत लेते पकड़ा
वाराणसी। सीबीआई की लखनऊ टीम ने पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस डीआरएम कार्यालय में वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (सीनियर डीएमएम) नितिश अग्रवाल को उनके आवास से 1.27 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने रेलवे में माल की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार संदीप की शिकायत पर की है। टीम आवास पर परिजनों व कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी की। डीएमएम को सीबीआई टीम अपने साथ लखनऊ ले गई। सूत्रों के अनुसार टीम गिरफ्तार रेल अधिकारी को आज ही सीबीआई कोर्ट में पेश करेगी।
