यूपी में डिप्टी सीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, संयुक्त आयुक्त (मनरेगा) सस्पेंड

0

यूपी में डिप्टी सीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, संयुक्त आयुक्त (मनरेगा) सस्पेंडलखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर ग्राम्य विकास विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त आयुक्त (मनरेगा) संजय कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है। इन्हें मनरेगा में वित्तीय अनियमितताओं अन्य आरोप हैं। उन्हें कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास लखनऊ से संबद्ध किया गया है। श्री पांडेय पर आरोप है कि जनपद उन्नाव में उपायुक्त (स्वतः रोजगार), राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर तैनाती के दौरान उनके स्तर से वित्तीय अनियमितताएं हुईं। आदेश में उल्लेख है कि लोकपालों का कार्यकाल 15 मार्च 2026 को पूरा होने के बावजूद उनके कार्यकाल विस्तार/नवीनीकरण से संबंधित प्रस्ताव या पत्रावली प्रस्तुत नहीं की गई। इसके अलावा संबंधित विशेषज्ञ के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने, भारत सरकार के निर्देशों और शासनादेशों का उल्लंघन करने तथा मनरेगा के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उचित पर्यवेक्षण और कार्रवाई नहीं करने के भी आरोप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *