बलिया में धारदार हथियार से पूर्व प्रधान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बलिया में धारदार हथियार से पूर्व प्रधान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के उदहां गांव में गुरुवार की देरशाम पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि उदहां गांव निवासी व पूर्व प्रधान ब्यास वर्मा 65 गुरुवार की शाम घर से खाना खाने के बाद खेत में स्थित झोपड़ी में सोने को चले गए। रात बदमाशों ने ब्यास पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत की घाट उतार दिया। परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। सूचना मिलते ही सहतवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
