बलिया में लापरवाही पर वीडीओ सस्पेंड, किये गए अन्य ब्लॉक से संबद्ध

0

बलिया में लापरवाही पर वीडीओ सस्पेंड, किये गए अन्य ब्लॉक से संबद्धबलिया। जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश ने लापरवाही व अन्य आरोपों में मुरलीछपरा ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी पंकज कुमार गोंड को निलंबित किया है। डीडीओ ने उन्हें बैरिया ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध कर मामले की जांच के लिए हनुमानगंज बीडीओ को जांच अधिकारी नामित किया है। बताया जाता है कि मुरलीछपरा ब्लॉक के बीडीओ शकील अख्तर अंसारी ने डीडीओ को रिपोर्ट भेज अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत सोनकी भाट, खवासपुर व श्रीपतिपुर का प्रभार ग्राम विकास अधिकारी पंकज गोंड के जिम्मे है। इसके बावजूद वह बिना अनुमति के 10 दिनों तक गायब रहे। इसके अलावा उनके द्वारा गांव में फार्मर रजिस्ट्री, आधार कलेक्शन, फेमिली आईडी बनवाने का कार्य नहीं किया गया, ब्लॉक पर आयोजित साप्ताहिक बैठक में अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद पंचायत भवनों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने काम नहीं कराया गया है। जिला विकास अधिकारी ने आरोपों की जांच करायी तो सचिव दोषी मिले लिहाजा उन्हें निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *