बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण की खुली पोल, बारिश में सड़क धंसी

बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण की खुली पोल, बारिश में सड़क धंसीबलिया। जिले में बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण की पोल पहली ही बारिश में खुल गई। बैरिया-मांझी मार्ग पर मठ योगेंद्रगिरी के पास सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क पर करीब 10 से 12 फीट सुरंग बन गई। हालांकि ग्रामीणों की नजर पड़ने से हादसा टल गया। बताया जाता है कि मांझी (बिहार) की ओर से बैरिया आ रहा एक वाहन ज्योंही मठ योगेंद्रगिरी के पास पहुंचा उसी समय सड़क का हिस्सा धंस गया। चालक ने किसी तरह वाहन को सुरक्षित निकाला। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण में मानक के अनुरूप मिट्टी की भराई नहीं की गई। यह भी कहा कि सामग्री भी घटिया लगाया गया है। इस बाबत बैरिया के उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
