बलिया में आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

0

बलिया में आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

बलिया। कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को आशा कर्मचारी यूनियन से जुड़े आशा कार्यकर्ताओं ने 17 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा।
आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि आशा कार्यकर्ता और फैसिलिलेटर्स 10 जुलाई को ‘काला दिवस’ मनाकर अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
उनकी मांगों में आशा वर्कर्स के प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) में बढ़ोतरी के लिए आदेश जारी करने, एक साल का बकाया देने, संगिनियों के इंसेंटिव में बढ़ोतरी करने, आशा वर्कर्स को मानदेय और इंसेंटिव का भुगतान नियमित करने के साथ ही बकाया का भुगतान करने के अलावा ‘आरोग्य मंदिर’ से संबंधित धनराशि का भुगतान आदि शामिल रहे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष शशि सिंह, सुनीता कुशवाहा, पुष्पा, सुनीता गौतम, सीमा, अनिता प्रजापति, कविता, निधि सिंह, बबीता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *