बलिया के सदर तहसील में भ्रष्टाचार, राजस्व निरीक्षक सोहांव ने मृतक को भेजा सम्मन, कराया तामिला

0

बलिया के सदर तहसील में भ्रष्टाचार, राजस्व निरीक्षक सोहांव ने मृतक को भेजा सम्मन, कराया तामिला

बलिया। लाख प्रयास के बावजूद जिले के सदर तहसील में भ्रष्टाचार सिर चढ़ कर बोल रहा है। हर राजस्व न्यायालय में पैसे के दम पर फर्जी रिपोर्ट लगा आदेश कराने का खेल हो रहा है। भ्रष्टाचार में एक दिन पहले ही एंटी करप्शन टीम ने एक राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार किया। अब दूसरे राजस्व निरीक्षक का खेल सामने आया है।
बताया जाता है कि सोहांव क्षेत्र के बिजौरा खास मौजे में एक जमीन पैमाइश के लिए तीन भाईयों ने राजस्व निरीक्षक सोहांव राम सिंगार व लेखपाल से सांठगांठ कर पत्थर नसब के लिए मुकदमा किया। इसमें एक मृतक को भी पक्षकार बनाया। कोर्ट के आदेश पर राजस्व निरीक्षक सोहांव ने अन्य पक्षकारों के साथ मृतक को भी पैमाइश के लिए सम्मन जारी कर तामिला भी कराया है। अब मृतक के पुत्रों ने मुख्यमंत्री व अधिकारियों से शिकायत कर वादी प्रतिवादी के साथ ही लेखपाल, राजस्व निरीक्षक पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सूत्रों की मानें तो राजस्व निरीक्षक सोहांव सुविधा शुल्क लेकर काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *