बलिया में हर चौराहे पर होती है यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली, जिम्मेदार मौन

बलिया में हर चौराहे पर होती है यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली, जिम्मेदार मौन
बलिया। नगर क्षेत्र में तैनात यातायात निरीक्षक पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। नगर के हर चौराहे पर जांच के नाम पर अवैध वसूली का खेल होता है। इसके पीछे यातायात निरीक्षक का वसूली टार्गेट होता है। खासकर चित्तू पांडेय चौराहा, मालगोदाम रोड चौराहा, जगदीशपुर चौराहा आदि प्रमुख वसूली केन्द्र बन गया है।
नगर क्षेत्र का चौराहा इन दिनों यातायात निरीक्षक की काली कमाई का जरिया बना हुआ है। हर चौराहे पर इनके शह पर अवैध वसूली का खेल होता है। चित्तू पांडेय चौराहा से होकर गुजरने वाले वाहनों को जांच के नाम पर रोका जाता है और फिर डील होने के बाद छोड़ा जाता है। बताया जाता है कि नगर होकर गुजरने वाले बसों और ट्रकों से रोजाना हजारों की अवैध वसूली की जाती है। इसके अलावा अन्य छोटी वाहनों को भी चालान का डर दिखा अवैध वसूली की जाती है। इसके बावजूद जिम्मेदार मौन हैं।
