बलिया का चित्तू पांडेय चौराहा बना अवैध वसूली का अड्डा, यातायात निरीक्षक का खेल

0

बलिया का चित्तू पांडेय चौराहा बना अवैध वसूली का अड्डा, यातायात निरीक्षक का खेलबलिया। जिले में तैनात यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली बदस्तूर जारी है। नगर का प्रमुख चित्तू पांडेय चौराहा स्थित यातायात बूथ वसूली केन्द्र बना हुआ है। इसके अलावा अन्य चौराहे पर भी इनके इशारे पर यातायात पुलिस की नजर विभिन्न वाहनों के साथ ही ई रिक्शा पर ही होती है जिससे अवैध कमाई बनी रहे। सुबह होते ही वाहनों के फोटो लेने और डील करने का खेल चलता है। उधर, अवैध वसूली ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को अस्त व्यस्त कर रखा है। एक ओर जहां मालवाहक वाहनों से डील करने के लिए उन्हें घंटों चौराहे पर रोक कर रखा जाता है, वहीं बूथ के सामने और हर चौराहे के आसपास ई रिक्शा की भरमार होती है। इन वाहनों से रोजाना अवैध वसूली होती है। सूत्रों की मानें तो यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली पर लगाम लगाने को लेकर कोई कवायद नहीं होने से जहां रोजाना लाखों के राजस्व की हानि हो रही है वहीं सरकार की भी बदनामी हो रही है। प्रत्येक ट्रैफ़िक पुलिस चौराहे पर यातायात संभालने के बजाए फोटो लेने व अवैध वसूली में व्यस्त रहते हैं। बताया जाता है कि बतौर यातायात निरीक्षक अनवर खान की तैनाती के बाद से अवैध वसूली में इजाफा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *