बलिया के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति ध्वस्त, हर 5 मिनट पर पॉवर कट
बलिया के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति ध्वस्त, हर 5 मिनट पर पॉवर कट
बलिया। बीते दो दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच जिले में बिजली की आपूर्ति चरमरा गई है। बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से तो होने वाली आपूर्ति ध्वस्त हो चुकी है। हर पांचवें मिनट पर बिजली कट होती है। मंगलवार को बीते 15 घंटे 50 बार बिजली कटी और इस बीच आपूर्ति कुल चार घंटे भी नहीं मिली। इससे पूरे दिन लोग घरों में गर्मी से बिलबिलाते रहे। इस विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 40 गांवों में हाहाकार मचा है। ग्रामीणों ने उपकेंद्र घेराव करने की चेतावनी दी है।
