बलिया में एनएच समेत जगह जगह चल रहे अवैध स्टैंड, यातायात निरीक्षक की होती है वसूली

बलिया में एनएच समेत जगह जगह चल रहे अवैध स्टैंड, यातायात निरीक्षक की होती है वसूलीबलिया। जिले में तैनात यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली पूरी रफ्तार में चल रहा है। नगर की सड़कों के अलावा एनएच 31 किनारे माल्देपुर से कदम चौराहा तक जगह जगह अवैध तरीके से वाहन स्टैंड चल रहे हैं। इससे यातायात निरीक्षक की मोटी कमाई होती है। इस गोरखधंधे के चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था धवस्त हो चुकी है। पूरे दिन लोग जाम से बेहाल हो रहे हैं। बलिया में इन दिनों यातायात पुलिस अवैध वसूली को लेकर चर्चाओं में है। यातायात निरीक्षक व ट्रैफ़िक पुलिस का जोर पूरे दिन अवैध कमाई पर होता है। मोबाइल से फोटो लेना और चालान के नाम पर ब्लैक मेलिंग कर अवैध वसूली करना होता है। सूत्र बताते हैं कि नगर की सड़कों से लेकर एनएच किनारे जगह जगह वाहन स्टैंड बने हुए हैं। यह खेल यातायात निरीक्षक की शह पर चल रहा है। बताया जाता है कि इस अवैध स्टैंड से यातायात निरीक्षक को हर महीने फिक्स मनी मिलती है। यही नहीं वसूली का काम भी यातायात निरीक्षक का कारखास करता है।
