बलिया एसपी ने दो उप निरीक्षकों को दी नई जिम्मेदारी, एसओ फेफना को किया लाइनहाजिर

0

बलिया एसपी ने दो उप निरीक्षकों को दी नई जिम्मेदारी, एसओ फेफना को किया लाइनहाजिर

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दो उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी है। इसके अलावा एसपी ने
फेफना थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह को लाइनहाजिर किया है।
पुलिस अधीक्षक ने भीमपुरा थानाध्यक्ष उप निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय को फेफना थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस चौकी बिचलाघाट के प्रभारी उप निरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा को भीमपुरा थानाध्यक्ष बनाया है। जबकि फेफना थानाध्यक्ष उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह को पुलिस लाइन भेजा है। पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल नवीन कार्य स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *