बलिया में चल रहे 25 अपराधिक गैंग, पुलिस ने किया चिन्हित
बलिया में चल रहे 25 अपराधिक गैंग, पुलिस ने किया चिन्हित
सबसे अधिक नगर कोतवाली क्षेत्र में 6 गैंग संचालित, सबसे बड़ा है नरही थाना का फरसा गैंग
बलिया। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया की ओर से सात दिवसीय विशेष अभियान ऑपरेशन वज्रपात चलाया जा रहा है। इसमें जनपद में थाना स्तर व आसपास के क्षेत्र में सक्रिय ऐसे गैंग जो समूह बनाकर आम नागरिकों को परेशान करते हैं। इसके अलावा मारपीट कर रंगदारी वसूलने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अपराधिक घटनाओं का प्रचार प्रसार कर भय पैदा करने का काम करते हैं और सार्वजनिक स्थलों पर दहशत फैलाने का काम भी करते हैं। इन्हें पुलिस ने चिन्हित किया है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जिले भर में चलाए गए अभियान के तहत अब तक कुल 25 गैंग चिन्हित किए गए हैं। इसमें सबसे अधिक बलिया नगर कोतवाली क्षेत्र में चल रहे छह गैंग हैं, जबकि सबसे बड़ा गैंग नरही थाना क्षेत्र का फरसा गैंग है जिसमें गैंग लीडर सहित कुल 52 सदस्य हैं। पुलिस ने गैंग लीडर सहित कुल 263 लोगों को चिन्हित करते हुए अलग अलग थानों में कुल 15 मुकदमा दर्ज कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इसमें कई गैंग लीडर भी हैं।
अभियान के दौरान पुलिस की कार्यवाही
सोशल मीडिया गैंगों एवं सदस्यों का चिन्हीकरण-*समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा बीट पुलिसकर्मियों के सहयोग से ऐसे सोशल मीडिया ग्रुप, पेज एवं गैंगों का चिन्हीकरण किया गया जो विभिन्न नामों से संगठित होकर समाज में दबदबा स्थापित करने, भय उत्पन्न करने अथवा आपराधिक गतिविधियों का महिमामंडन करने का प्रयास कर रहे हैं।
चिन्हित गैंगों की संख्या- 25**
• गैंग लीडर सहित सदस्यों की संख्या – 263**
• पंजीकृत अभियोगों की संख्या – 15, (शेष अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही सक्रियता के आधार पर प्रचलित है।**
• गिरफ्तारी – 16* (शेष अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन करते हुए गिरफ्तारी की कार्यवाही प्रचलित है।)
जनपद बलिया में विभिन्न थानों पर आपराधिक गैंग चिह्नित किए गए। जिनका विवरण निम्नवत है-*जनपद में संचालित गैंग का नाम, स्थान/थानाक्षेत्र, गैंग लीडर एवं उनके सदस्यों का विवरण-*
1. अजीत चौबे गैंग -कोतवाली- अजीत चौबे गैंग लीडर सहित 24 सदस्य
2. रमेश मुसहर गैंग-कोतवाली- रमेश मुशहर गैंग लीडर सहित 08 सदस्य
3. कमलेश यादव गैंग-कोतवाली-कमलेश यादव लीडर सहित 05 सदस्य
4. मनोज चौरसिया गैंग-कोतवाली-मनोज चौरसिया लीडर सहित 04 सदस्य
5. मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशू सिंह उर्फ रुद्रा सिंह उर्फ आशीष सिंह गैंग-कोतवाली- मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशू सिंह उर्फ रुद्रा सिंह उर्फ आशीष सिंह गैंग लीडर सहित 08 सदस्य
6. तमंचा 302 गैंग-कोतवाली- मनोज यादव गैंग लीडर सहित 04 सदस्य
7. गुड्डू उर्फ करिया नट गैंग-सुखपुरा- गुड्डू उर्फ करिया नट गैंग लीडर सहित 05 सदस्य
8. फरसा गैंग-नरही-अजय राय गैंग लीडर सहित कुल 52 सदस्य
9. महाकाल गैंग-नरही- अजय राय गैंग लीडर सहित कुल 36 सदस्य
10. शिवम राय गैंग-नरही- शिवम राय गैंग लीडर सहित कुल 04 सदस्य
11. रंजन यादव उर्फ नैना गैंग-चितबड़ागांव-रंजन यादव उर्फ नैना गैंग लीडर सहित 03 सदस्य
12. अफजल खान गैंग-फेफना- अफजल खान गैंग लीडर सहित 04 सदस्य।
13. राघवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ घुरान गैंग-फेफना-राघवेन्द्र प्रताप सिंह गैंग लीडर सहित 06 सदस्य ।
14. अश्वनी सिंह गैंग-फेफना-अश्वनी सिंह घुरान गैंग लीडर सहित 04 सदस्य।
15. राघव पाण्डेय गैंग-बैरिया-राघव पाण्डेय गैंग लीडर सहित 08 सदस्य ।
16. नितिश कुमार उर्फ अविनाश उर्फ अभिराम उर्फ अभि राठौर उर्फ चेम्पू गैंग-बैरिया- नितिश कुमार उर्फ अविनाश उर्फ अभिराम उर्फ अभि राठौर उर्फ चेम्पू गैंग लीडर सहित 08 सदस्य।
17. फरसा गैंग-बैरिया-आकाश सिंह उर्फ मार्शल गैंग लीडर सहित 07 सदस्य ।
18. राहुल राजभर गैंग-बांसडीह-राहुल राजभर गैंग लीडर सहित 05 सदस्य।
19. विशाल भारद्वाज उर्फ अच्छे लाल गैंग-बांसडीह- विशाल भारद्वाज उर्फ अच्छे लाल गैंग लीडर सहित 05 सदस्य ।
20. रोहित उर्फ विवेक उर्फ राइडर गैंग-बांसडीह- रोहित उर्फ विवेक उर्फ राइडर गैंग लीडर सहित 06 सदस्य ।
21. आयुष राय उर्फ नारियल गैंग-सिकन्दरपुर-आयुष राय उर्फ नारियल गैंग लीडर सहित 06 सदस्य ।
22. कन्हैया राम गैंग-नगरा-कन्हैया राम गैंग लीडर सहित 08 सदस्य।
23. पवन कुमार खरवार गैंग-नगरा-पवन कुमार खरवार गैंग लीडर सहित 03 सदस्य।
24. 221715 गैंग-उभांव-राबिन सिंह गैंग लीडर सहित 38 सदस्य ।
25. राहुल सिहं गैंग-भीमपुरा-राहुल सिहं गैंग लीडर सहित 02 सदस्य।
*उपर्युक्त गैंगों को चिन्हीकरण करते हुए थाना स्थानीय द्वारा निम्नलिखित अभियोग पंजीकृत किये गये है-*1. मु0अ0सं0 195/2026 धारा 2/3 (1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना बैरिया जनपद बलिया ।
2. मु0अ0सं0 79/2026 धारा 309 (4), 126(2), 317 (2), 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बैरिया ।
3. मु0अ0सं0 120/2026 धारा 61 (2), 231, 233,240 बीएनएस थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
4. मु0अ0सं0 17/ 2026 धारा 305 (a), 317 (2), 331 (4) बीएनएस थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।
5. मु0अ0सं0 13 / 2026 धारा 305(a ),317 (2),331 (4) बीएनएस थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
6. मु0अ0सं0 41/2026 धारा 305 (a), 331 (4) बीएनएस थाना गड़वार जनपद बलिया ।
7. मु0अ0सं0 17/2026 धारा 3(5), 305(a), 317(2), 331(4) बीएनएस थाना नगरा जनपद बलिया ।
8. मु0अ0सं0 24/2026 धारा 305 (2) बीएनएस थाना सुखपुरा जनपद बलिया ।
9. मु0अ0सं0 04/2026 धारा 303(2), 305(4), 317(2), 331 (4) बीएनएस थाना सुखपुरा जनपद बलिया ।10. मु0अ0सं0 09/2026 धारा 305 (ए), 317(2), 331 (4) बीएनएस थाना मनियर जनपद बलिया ।
11. मु0अ0सं0 11/2026 धारा 303 (2), 317 (2) बीएनएस थाना गड़वार जनपद बलिया ।
12. मु0अ0सं0 175/2026 धारा 303 (2),317 (2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बलिया ।
13. मु0अ0सं0 130/2026 धारा 303 (2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बलिया ।
14. मु0अ0सं0 98/2026 धारा 303 (2), 317(2),317(4), 3(5) बीएनएस थाना नगरा जनपद बलिया ।
15. मु0अ0सं0 114/2026 धारा 303(2), 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस थाना नगरा जनपद बलिया ।
16. मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशू सिंह उर्फ रुद्रा सिंह उर्फ आशीष सिंह गैंग लीडर तथा गैंग सदस्यों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही प्रचलित है।
17. कन्हैया राम गैंग लीडर तथा गैंग सदस्यों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही प्रचलित है। अन्य गैंग लीडर/सदस्यों के विरुद्ध अभियान के दौरान अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही प्रचलित है।
*अभियान के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. मनीष वर्मा पुत्र पप्पू वर्मा निवासी सावन छपरा थाना दोकटी जनपद बलिया ।
2. आयुष राय उर्फ नारियल पुत्र सुनील राय उर्फ नादा निवासी ग्राम हरनाटार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।
3. उमेश कुमार राजभर पुत्र श्रीराम दिली निवासी चन्द्रवार दुगौली थाना नगरा बलिया ।
4. बबलू राम पुत्र सिवलोचन निवासी पचवारा थाना रसड़ा बलिया ।
5. जगदीश ठाकुर उर्फ गुड्डु पुत्र जोगिन्द्र ठाकुर निवासी चरऊवा थाना भीमपुरा बलिया ।
6. संजय राम उर्फ डाक्टर पुत्र प्रभुनाथ निवासी डूमाडाड थाना नगरा बलिया ।
7. अवधेश वर्मा पुत्र चौधर वर्मा निवासी करसी थाना नगरा बलिया ।
8. चन्दन राम पुत्र किशुन दयाल निवासी इनामीपुर थाना नगरा बलिया ।
9. गुड्डू उर्फ करिया नट पुत्र गनगन नट उर्फ इब्राहिम निवासी नकहरा थाना गड़वार जनपद बलिया ।
10. पतरु नट पुत्र तुफानी नट निवासी नकहरा थाना गड़वार जनपद बलिया ।
11.कयामुद्दीन उर्फ कयामू पुत्र नथुनी निवासी सुखपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया ।
12. रुदल नट पुत्र तुफानी नट निवासी नकहरा थाना गड़वार जनपद बलिया ।
13. टेंगर पुत्र हरेन्द्र नट निवासी खरहाटार थाना गड़वार जनपद बलिया ।
14. पवन कुमार खरवार पुत्र सुरेश खरवार निवासी भेउलो थाना पकड़ी जनपद बलिया ।
15. मुन्ना गोंड़ पुत्र सत्येन्द्र गोंड़ निवासी रुद्रवार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।
16. मुन्ना गोंड़ पुत्र हवलदार गोंड़ निवासी लिलकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।
आयुष राय उर्फ नारियल पुत्र सुनील राय उर्फ नादा निवासी ग्राम हरनाटार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया शेष अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन कराते हुए गिरफ्तारी की कार्यवाही प्रचलित है।
*बलिया पुलिस द्वारा जनता से अपील-**तत्काल सूचना दें-*यदि आपके क्षेत्र में कोई व्यक्ति अथवा समूह सोशल मीडिया/आसपास के माध्यम से गैंग संचालित कर हथियारों का प्रदर्शन कर रहा है, भय एवं आतंक का वातावरण बना रहा है, युवाओं को गुमराह कर रहा है अथवा आपराधिक गतिविधियों का प्रचार-प्रसार कर रहा है, तो इसकी सूचना तत्काल अपने स्थानीय थाने को दें।
*पहचान गोपनीय रहेगी-*
सूचना देने वाले सभी नागरिकों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी, आपकी सुरक्षा एवं गोपनीयता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
*व्हाट्सएप बॉट का माध्यम-*
यदि आप सीधे थाने जाने में असमर्थ हैं अथवा गोपनीय रूप से सूचना देना चाहते हैं, तो वाराणसी जोन द्वारा संचालित आधिकारिक व्हाट्सएप बॉट नंबर 7839860411 पर अपनी शिकायत अथवा सूचना दर्ज करा सकते हैं। जिसमें आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय होगी ।
*सोशल मीडिया पर पैनी नजर-*
बलिया पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर लगातार सतर्क दृष्टि बनाये है, एवं गैंग बनाकर भय का वातावरण उत्पन्न करने, हथियारों का प्रदर्शन करने, आपराधिक छवि का प्रचार-प्रसार करने, रील्स एवं पोस्ट के माध्यम से दबंगई प्रदर्शित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कठोर विधिक कार्यवाही कर रही है।
