बलिया के बैरिया सागरपाली मार्ग पर पुलिस की मिलीभगत से दौड़ रही मिनी ट्रक

0

बलिया के बैरिया सागरपाली मार्ग पर पुलिस की मिलीभगत से दौड़ रही मिनी ट्रक

एक वर्ष पहले हुए हादसे के बाद से दोनों छोर पर लगी है पुलिस की ड्यूटी

बलिया। फेफना और नरही थाना के बीच बने सागरपाली बैरिया मार्ग पर नरही पुलिस की मिलीभगत से मिनी ट्रक दौड़ती है। करीब एक वर्ष पहले मिनी ट्रक से हुए हादसे में दो लोगों की मौत कई लोगों के घायल होने के बाद से ही इस मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन पर एसपी की ओर से रोक लगाई गई है। सागरपाली छोर पर फेफना और बैरिया छोर पर नरही पुलिस की तैनाती की गई है। शनिवार को बैरिया की और से सामान लदे मिनी ट्रक बेधड़क गुजर गई। सूत्रों की मानें तो पुलिस की मिलीभगत से रोजाना यह खेल हो रहा है। इससे एक बार फिर बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *