बलिया में यातायात प्रभारी निरीक्षक का चल रहा अवैध वसूली का खेल, कैमरा देख दुकान में छिपा ट्रैफ़िक पुलिस

0

बलिया में यातायात प्रभारी निरीक्षक का चल रहा अवैध वसूली का खेल, कैमरा देख दुकान में छिपा ट्रैफ़िक पुलिस बलिया। नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह धवस्त हो चुकी है।यातायात प्रभारी की देखरेख में हर चौराहे पर ट्रैफ़िक पुलिस की अवैध वसूली का खेल चलता है। नगर के चित्तू पांडेय चौराहा का यातायात बूथ अवैध वसूली का केन्द्र बना हुआ है। इसके अन्य चौराहे पर भी ट्रैफ़िक पुलिस वाहनों के फटी लेने और ई चालान का धौंस दिखा अवैध वसूली करते हैं। शनिवार को ऐसा ही नजारा मालगोदाम तिराहा पर देखने को मिला। हालांकि कैमरा देख ट्रैफ़िक पुलिस पास ही स्थित एक मोबाइल शॉप में छिप गया।

बता दें कि नगर के हर चौराहे पर रोजाना ई चालान के लिए फोटो लेने और सौदा करने का खेल सुबह से शाम तक होता है। ई रिक्शा से लेकर ट्रक, बस, पिकअप का अलग अलग रेट फिक्स है। रोजाना लाखों की अवैध वसूली का खेल यातायात निरीक्षक के कार्यभार लेने के बाद रफ्तार पकड़ चुकी है। ट्रैफ़िक पुलिस सरकार को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *