बलिया के हर चौराहे पर होती है अवैध वसूली, यातायात निरीक्षक का खेल

बलिया के हर चौराहे पर होती है अवैध वसूली, यातायात निरीक्षक का खेलबलिया। जिले में तैनात यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली बदस्तूर जारी है। नगर का प्रमुख चित्तू पांडेय चौराहा स्थित यातायात बूथ वसूली केन्द्र बना हुआ है। इसके अलावा अन्य चौराहे पर भी इनके इशारे पर यातायात पुलिस की नजर मालवाहक वाहनों के साथ ही रिक्शा पर ही होती है जिससे अवैध कमाई बनी रहे। उधर, अवैध वसूली ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को अस्त व्यस्त कर रखा है। एक ओर जहां मालवाहक वाहनों से डील करने के लिए उन्हें घंटों चौराहे पर रोक कर रखा जाता है, वहीं बूथ के सामने और हर चौराहे के आसपास ई रिक्शा की भरमार होती है। इन वाहनों से रोजाना अवैध वसूली होती है। सूत्रों की मानें तो यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली पर लगाम लगाने को लेकर कोई कवायद नहीं होने से जहां रोजाना लाखों के राजस्व की हानि हो रही है वहीं सरकार की भी बदनामी हो रही है।
