बलिया में चरमराई बिजली की आपूर्ति, कई इलाकों में तो हर घंटे 40 बार हो रहा कट
बलिया में चरमराई बिजली की आपूर्ति, कई इलाकों में तो हर घंटे 40 बार हो रहा कट
बलिया। जिले में हीट वेव का असर हो चुका है। पड़ रही तेज गर्मी के बीच बिजली की आपूर्ति भी ध्वस्त होने लगी है। खासकर सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से रोस्टर मिनटों का हो गया है। बिजली की आपूर्ति होने के तीन से पांच मिनट के अंदर बिजली कट हो जा रही है। इस उपकेन्द्र से जुड़े 30 से अधिक गांवों की 50 से अधिक आबादी का जीना दुश्वार हो गया है। लोगों में हाहाकार मच गया है क्योंकि बिजली के अभाव में पीने के पानी का भी संकट खड़ा हो गया है। बताया जाता है कि बीते चार दिनों से यह स्थिति बनी ही है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है।
