बलिया में दुबहर रिंग बंधा मार्ग पर हटवाया अतिक्रमण, तीन दिनों का दिया मौका

0

बलिया में दुबहर रिंग बंधा मार्ग पर हटवाया अतिक्रमण, तीन दिनों का दिया मौका

बलिया। प्रशासन ने शनिवार को नगर के जगरनाथ मूर्ति चौराहे से दुबहर रिंग बंधा बांध मार्ग तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सख्त चेतावनी भी दी।
सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने बताया कि सड़क मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सड़क अथवा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें तीन दिन के भीतर स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन द्वारा दोबारा अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *