बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली से नो इंट्री के बीच दौड़ती हैं ट्रकें

0

बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली से नो इंट्री के बीच दौड़ती हैं ट्रकेंबलिया। शासन के निर्देश के बावजूद यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली पर लगाम नहीं लग रहा है। जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। आमलोग रोजाना जाम से जूझने को विवश हैं। नगर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। बताया जाता है कि यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली के चलते ही मनमाने तरीके से वाहनों का संचालन किया जाता है। नगर में भारी वाहनों के लिए ना इंट्री तो लागू की गई है लेकिन यह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। सूत्रों की मानें तो प्रति ट्रक रेट फिक्स किया गया है। यही कारण है कि पूरे दिन नगर में ट्रकों की आवाजाही होती है जिससे जाम भी लगता है। आमलोग भले ही जाम से जूझते हैं लेकिन यातायात निरीक्षक की जेब खासी गर्म होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *