बलिया में तलवारबाज ने पहले बनाया रील, अब धमका रहे, शिकायत ठंडे बस्ते में

बलिया में तलवारबाज ने पहले बनाया रील, अब धमका रहे, शिकायत ठंडे बस्ते में
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के तलवारबाज दो लड़कों ने पहले प्रशासन को चुनौती देते रील बनाया। यह सोशल मिडिया पर वायरल है। अब गांव के एक गरीब परिवार को धमकाना शुरू किया है। पीड़ित ने थाना से लेकर एसपी तक इसकी शिकायत की है। लेकिन 15 दिनों बाद भी कोई कार्रवाईं नहीं हो रही है। पीड़ित परिवार दहशत में जीने को विवश है।