बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली पर नहीं लग रहा लगाम, चाहे लगे जाम

0

बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली पर नहीं लग रहा लगाम, चाहे लगे जाम

बलिया। जिले में तैनात यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली का खेल बदस्तूर जारी है। नगर का प्रमुख चित्तू पांडेय चौराहा स्थित यातायात बूथ वसूली केन्द्र बन कर रह गया है। यातायात पुलिस की नजर मालवाहक वाहनों पर होती है। अवैध वसूली ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को धवस्त कर रखा है। भारी वाहनों को घंटों चौराहे पर रोक कर रखा जाता है और डील होने के बाद ही जाने दिया जाता है। भारी वाहनों को रोकने के बाद यातायात पुलिस और पीआरडी मोबाइल फोटो लेकर चालान की धौंस दिखाते हैं। सूत्रों की मानें तो यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली पर लगाम लगाने को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होने से रोजाना लाखों के राजस्व की हानि हो रही है। हालांकि साहब की जेब जरुर गर्म होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *