बलिया में यातायात निरीक्षक अवैध वसूली में मस्त, जाम से लोग त्रस्त

0

बलिया में यातायात निरीक्षक अवैध वसूली में मस्त, जाम से लोग त्रस्त

बलिया। जिले में तैनात यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नगर का प्रमुख चित्तू पांडेय चौराहा स्थित यातायात बूथ वसूली केन्द्र बना हुआ है। साहब के इशारे पर यातायात पुलिस की नजर मालवाहक वाहनों पर ही होती है तक अवैध कमाई चोखा हो सके।
उधर, अवैध वसूली ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को अस्त व्यस्त कर रखा है। मालवाहक वाहनों से डील करने के लिए उन्हें घंटों चौराहे पर रोक कर रखा जाता है। इन वाहनों को रोकने के बाद यातायात पुलिस और पीआरडी मोबाइल फोटो लेकर पहले चालान की राशि बताते हैं, इसके बाद फिफ्टी फिफ्टी पर सौदा कारते हैं। सूत्रों की मानें तो यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली पर लगाम लगाने को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होने से रोजाना लाखों के राजस्व की हानि हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *