बलिया: जाम में रोजाना घंटों फंसते हैं स्कूली वाहन, साहब वसूली में रहते मस्त

0

बलिया: जाम में रोजाना घंटों फंसते हैं स्कूली वाहन, साहब वसूली में रहते मस्त

बलिया। नगर में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली ने आमलोगों को त्रस्त कर रखा है। खासकर चित्तू पांडेय चौराहा तो अवैध वसूली का मुख्य केन्द्र बन चुका है। इसके चलते वाहनों की रफ्तार जहां थम जाती है वहीं पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है। रोजाना जाम में घंटों स्कूली वाहन फंसते हैं और बच्चे गर्मी से बिलबिलाते हैं।
बता दें कि नगर का चित्तू पांडेय चौराहा जिला मुख्यालय आने जाने का प्रमुख मार्ग है। यहां माल लदे वाहनों के अलावा नो इंट्री में आने वाले वाहनों से खुलेआम अवैध वसूली होती है। बताया जाता है कि जबसे यातायात निरीक्षक मिस्टर खान ने प्रभार लिया है तबसे अवैध वसूली में कई गुना तेजी आई है। चौराहे पर बने यातायात पुलिस बूथ इन दिनों डिलिंग सेंटर बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *