बलिया: यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली से रोज लग रहा जाम, लोग परेशान

0

बलिया: यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली से रोज लग रहा जाम, लोग परेशान

बलिया। नगर में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली का खेल बदस्तूर जारी है। अवैध स्टैंड से जहां हर महीने लाखों की अवैध वसूली होती है वहीं माल लेकर आने जाने वालों को चढ़ावा देना होता है।
बताया जाता है कि नगर का चित्तू पांडेय चौराहा जिला मुख्यालय आने जाने का प्रमुख मार्ग है। इस चौराहे पर ही यातायात पुलिस का बूथ है जो इन दिनों अवैध वसूली का प्रमुख केन्द्र बना हुआ है। यहां माल लदे वाहनों से खुलेआम अवैध वसूली होती है। सूत्रों की मानें तो बतौर यातायात निरीक्षक मिस्टर खान की तैनाती के बाद से अवैध वसूली जोरों पर है। इसके अलावा जगह जगह संचालित अवैध वाहन स्टैंडों से भी हर महीने यातायात निरीक्षक को मोटी आमदनी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *