बलिया: यातायात निरीक्षक के संरक्षण में फल फूल रहा अवैध स्टैंड,थम जाती है वाहनों की रफ्तार

बलिया: यातायात निरीक्षक के संरक्षण में फल फूल रहा अवैध स्टैंड,
थम जाती है वाहनों की रफ्तार
बलिया। नगर में यातायात निरीक्षक के संरक्षण में संचालित अवैध स्टैंड से हर महीने लाखों की अवैध वसूली आमलोगों के मुसीबत बन चुका है। अवैध वसूली का काम यातायात पुलिस के अलावा पीआरडी वाले करते हैं। खासकर चित्तू पांडेय चौराहा तो अवैध वसूली का मुख्य केन्द्र बन चुका है। यातायात पुलिस बूथ के सामने ही ई रिक्शा स्टैंड का संचालन होता है। इससे यातायात प्रभारी को हर महीने फिक्स आमदनी होती है। जबकि इसके चलते पूरे दिन यह चौराहा जाम में जकड़ा रहता है। वाहनों की रफ्तार जहां थम जाती है वहीं पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है।
बता दें कि नगर का चित्तू पांडेय चौराहा जिला मुख्यालय आने जाने का प्रमुख मार्ग है। यहां माल लदे वाहनों से खुलेआम अवैध वसूली होती है। बताया जाता है कि जबसे यातायात निरीक्षक मिस्टर खान की तैनाती हुई है तबसे अवैध वसूली में कई गुना तेजी आई है। चौराहे पर बने यातायात पुलिस बूथ के सामने ही ई रिक्शा स्टैंड का संचालन होता है। इसका कारण भी लोग अवैध वसूली बताते हैं। इस स्टैंड से हर महीने यातायात निरीक्षक को बंधा चढ़ावा मिलता है।
